शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, देवास में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 17 एवं 18 सितम्बर 2025 को “केमिस्ट्री प्रैक्टिकल हैंड्स-ऑन वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला के.आर. एकेडमी, देवास के सहयोग से उनकी सुसज्जित प्रयोगशाला में संपन्न हुई।
इस वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों को रासायनिक प्रयोगों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उन्हें “लर्न बाय डूइंग” (करके सीखने) की दिशा में प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने स्वयं प्रयोग करते हुए केमिस्ट्री के मूल सिद्धांतों, रासायनिक अभिक्रियाओं तथा प्रयोगशाला उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
कार्यशाला के दौरान के.आर. एकेडमी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न रासायनिक परीक्षणों की प्रक्रिया और परिणामों की वैज्ञानिक व्याख्या से अवगत कराया। विद्यार्थियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
इस आयोजन के सफल समन्वयक रहे श्री योगेश अलावा, श्रीमती रागिनी लांजेवार एवं श्रीमती शिखा पाठक, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं मार्गदर्शन किया। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोगात्मक समझ एवं आत्मविश्वास का विकास होता है, जो उनके तकनीकी भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Link :https://www.facebook.com/share/r/1P2vYUYGLT/

Link : https://www.instagram.com/p/DPtu7u7D9ye/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==