संस्था में दिनांक 10/12/2025 को देवास जॉब पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन हेतु एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देवास जिले की डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया, नीति आयोग टीम के सदस्य श्री जितेन्द्र एवं श्री आदर्श विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर महोदया ने बताया कि देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में संचालित दिवास जॉब पोर्टल जिले के युवाओं को घर बैठे विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने पोर्टल की उपयोगिता, उपलब्ध नौकरी पदों, कंपनियों की भागीदारी तथा पंजीयन प्रक्रिया के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात नीति आयोग की टीम द्वारा छात्रों को ऑनलाइन पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया, प्रोफाइल निर्माण, दस्तावेज़ अपलोड, अवसर तलाशने और नौकरी हेतु आवेदन करने के चरणों को विस्तार से समझाया गया। विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा पोर्टल का व्यावहारिक रूप से उपयोग करना भी सीखा।
संस्था की प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी ने कहा कि देवास जॉब पोर्टल युवाओं को करियर निर्माण का सुनहरा अवसर प्रदान करता है, इसलिए संस्था के प्रत्येक छात्र का पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को इस पोर्टल से अधिकतम लाभ लेने और अपनी योग्यता के अनुरूप अवसरों का चयन कर रोजगार प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन टीपीओ विभाग से डॉ. विवेक कुमार वैद्य एवं श्रीमती शिवांगी मित्तल द्वारा किया गया। उनकी सक्रिय भूमिका एवं समन्वय के कारण कार्यक्रम सुचारू एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

