संस्था में दिनांक 15/12/2025 को Wind World (India) Ltd., अंधेरी (पश्चिम), मुंबई के द्वारा सत्र 2020 से 2025 तक के पास-आउट मैकेनिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शाखा के छात्र-छात्राओं हेतु पूल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें संस्था के कुल 26 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कैंपस चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई—प्रथम चरण में लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में साक्षात्कार आयोजित किए गए। कंपनी की ओर से चयन प्रक्रिया के लिए प्रतिनिधि श्री यज्ञ बाल साहू एवं श्री किशोर जी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली एवं करियर संभावनाओं से अवगत कराया।
यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी के मार्गदर्शन में TPO प्रभारी डॉ. विवेक कुमार वैद्य एवं TPO सह-प्रभारी श्रीमती शिवांगी मित्तल के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राचार्य महोदया ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।