दिनांक 21 जनवरी 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवास एवं K.R. Academy, Dewas के मध्य शैक्षणिक, कौशल विकास एवं अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ बनाने हेतु पाँच वर्ष की अवधि का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।
इस समझौते के अंतर्गत फैकल्टी डेवलपमेंट, स्टूडेंट स्किलिंग एवं अवेयरनेस, फैकल्टी व स्टूडेंट एक्सचेंज, संयुक्त शोध गतिविधियाँ तथा प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप अवसर शामिल हैं। विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने हेतु केमिस्ट्री एवं फिजिक्स लैब के उपयोग, प्रयोगात्मक प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक सहयोग पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण एवं NSDC के सहयोग से रोजगारोन्मुख गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
यह एमओयू तकनीकी शिक्षा को व्यवहारिक एवं प्रयोगात्मक अधिगम से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगार संभावनाओं को सशक्त करेगा।
एमओयू हस्ताक्षरण मे संस्था की प्राचार्या डॉ. सोनल भाटी के साथ ही टीपीओ विभाग के डॉ. विवेक कुमार वैद्य एवं श्रीमती शिवांगी मित्तली की विशेष भूमिका रही। साथ ही K.R. Academy, Dewas के प्रबंधन, प्राचार्य एवं स्टाफ का सहयोग भी सराहनीय रहा।
For More Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

