शैक्षणिक भ्रमण
दिनांक 21/05/2025 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, देवास के मैकेनिकल इंजीनियरिंग चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण शासकीय आईटीआई, देवास के रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (RAC) ट्रेड की प्रयोगशाला में आयोजित किया गया।
भ्रमण के दौरान प्रयोगशाला में पदस्थ प्रशिक्षण अधिकारी श्री राजन धोते द्वारा विद्यार्थियों को रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग से संबंधित विभिन्न मशीनों एवं उपकरणों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न मशीनों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practical Demonstration) भी कराया गया, जिससे उन्हें विषय की तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई।
इस शैक्षणिक भ्रमण का समन्वयन श्री संजय पाठोद, व्याख्याता (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) द्वारा किया गया। भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा तथा इससे उनके तकनीकी कौशल एवं व्यावहारिक समझ में वृद्धि हुई।
For More  Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

Link : https://www.facebook.com/profile.php?id=100083251796110&ref=_ig_profile_ac

Link : https://www.instagram.com/principal.gpcdewas/