संस्था में दिनाँक 26-02-2026 को एचआईवी/एड्स जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं योग विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग से संबद्ध श्रीमती शिवांगी मित्तल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक व्याख्याता श्री योगेश अलावा द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आयुष विभाग से जिला अधिकारी डॉ. ममता जुनवाल विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने एचआईवी/एड्स के कारण, बचाव के उपाय, इससे जुड़ी भ्रांतियों तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. संजीव सर ने भी एचआईवी/एड्स जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्री महेश यादव द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही डॉ. ममता जुनवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को संक्षिप्त मार्गदर्शित ध्यान (Guided Meditation) भी कराया गया, जिससे मानसिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. विवेक वैद्य (प्लेसमेंट प्रभारी) एवं डॉ. अनिल मिश्रा (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस) सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) दिया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
For More Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

