खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का आयोजन दिनांक 10 जनवरी 2026 से शुरू हुआ, जिसमे देवास ब्लॉक एवं देवास जिला स्तर पर विभन्न खेलों प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में संस्था के छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस आयोजन के दौरान संस्था की ओर से खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 में प्रतिनिधित्व खेल प्रभारी श्री योगेश अलावा द्वारा किया गया। उन्हें इस अवसर पर श्री संतोष परमार एवं श्री विनीत गुप्ता का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन मिला।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों ने खेल कौशल के साथ-साथ टीम भावना, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का भी परिचय देते हुए संस्था की गरिमा को बढ़ाया। संस्था प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागी छात्रों, खेल प्रभारी एवं सहयोगी सदस्यों को उनकी सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।