दिनांक 25/02/2026 को संस्था के विद्यार्थियों द्वारा Red Ribbon Club के तत्वाधान में इंदौर–भोपाल बायपास टोल टैक्स पर एचआईवी/एड्स के प्रति विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी एवं एड्स से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने वाहन चालकों, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित व्यवहार, स्वच्छता और जागरूकता के माध्यम से इस संक्रमण से बचाव का संदेश भी दिया गया।
विद्यार्थियों ने पंपलेट वितरण एवं जनसंवाद के माध्यम से लोगों को यह प्रेरणा दी कि एचआईवी/एड्स से डरने की नहीं, बल्कि जागरूक रहने की आवश्यकता है। समाज में सकारात्मक सोच अपनाने तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव रहित व्यवहार रखने पर भी विशेष बल दिया गया।
संस्था प्राचार्य डॉ सोनल भाटी के मार्गदर्शन में आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने तथा समाज को जागरूक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। अभियान का सफल समन्वय Red Ribbon Club प्रभारी श्री योगेश अलावा द्वारा किया गया, जिसमें श्री महेंद्र पाटीदार एवं श्री गणेश मास्करे का विशेष सहयोग रहा।
For More Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

