31 जनवरी 2026 को विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृति के संदर्भ में अखिल भारतीय स्तर पर भारत बोधिक्स परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, देवास के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लेकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सहभागिता एवं महाविद्यालय के सफल आयोजन के लिए विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी का सम्मान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. भाटी ने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को देते हुए उनके निस्वार्थ सहयोग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।
प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी ने प्राप्त सम्मान को महाविद्यालय परिवार के सभी साथियों को समर्पित करते हुए कहा कि टीम भावना, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों से ही इस प्रकार की उपलब्धियाँ प्राप्त होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भी भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा से जुड़े ऐसे आयोजनों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
For More  Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

Link : https://www.facebook.com/profile.php?id=100083251796110&ref=_ig_profile_ac

Link : https://www.instagram.com/principal.gpcdewas/