संस्था द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2026 को Calibration House, देवास के साथ 5 वर्ष की अवधि के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न किया गया। यह एम.ओ.यू. विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं औद्योगिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह समझौता प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी के मार्गदर्शन में तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट (TPO) विभाग के डॉ. विवेक कुमार वैद्य एवं श्रीमती शिवांगी मित्तल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस 5 वर्षीय समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, प्रयोगशाला भ्रमण, विशेषज्ञ व्याख्यान एवं प्लेसमेंट संबंधी मार्गदर्शन जैसे विविध अवसर प्राप्त होंगे। इससे विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित होने का अवसर मिलेगा तथा उनके तकनीकी कौशल, व्यावहारिक ज्ञान एवं पेशेवर दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
संस्था प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।
For More Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

