संस्था के लगभग 100 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान के उद्देश्य से दिनांक 10 फरवरी 2026 को संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट, मूंदी (जिला खंडवा) का औद्योगिक भ्रमण किया। इस औद्योगिक भ्रमण का आयोजन संस्था की प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, बॉयलर, टरबाइन एवं जनरेटर की कार्यप्रणाली, कंट्रोल रूम संचालन, सुरक्षा मानकों तथा उद्योग में उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पावर प्लांट के विशेषज्ञ अधिकारियों ने विद्यार्थियों के तकनीकी प्रश्नों का सरल, व्यवहारिक एवं प्रभावी समाधान करते हुए उन्हें उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए औद्योगिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक समझ को विकसित करते हैं तथा उन्हें उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़ते हैं। उन्होंने प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
साथ ही प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विवेक कुमार वैद्य एवं श्रीमती शिवांगी मित्तल ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान का व्यावहारिक अनुभव मिलता है तथा उद्योगों की कार्यसंस्कृति, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता को निकट से समझने का अवसर प्राप्त होता है।
भ्रमण के दौरान संस्था की ओर से डॉ. विवेक कुमार वैद्य, श्रीमती शिवांगी मित्तल, डॉ. प्रियंक सुनहरे, श्री नवीन पटीदार, श्री संतोष परमार एवं श्रीमती रज्जु जम्बेकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने इस औद्योगिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए प्राचार्य महोदय, प्लेसमेंट सेल एवं संस्था प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
For More  Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

Link : https://www.facebook.com/profile.php?id=100083251796110&ref=_ig_profile_ac

Link : https://www.instagram.com/principal.gpcdewas/