शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, देवास में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस**
**देवास, 21 जून 2026।** शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, देवास में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
महाविद्यालय कि प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में योग का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने एवं अपने परिवार तथा समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से स्वस्थ भारत एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
For More Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

