संस्था में सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के पासआउट छात्र-छात्राओं हेतु दिनांक 15/05/2025 को भव्य एलुमिनी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 100 पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संस्थान से अपने आत्मीय जुड़ाव को पुनः सशक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों द्वारा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने हेतु एलुमिनी संगठन/क्लब के गठन का सुझाव दिया गया, जिसे संस्था द्वारा सराहना मिली।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ सोनल भाटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व विद्यार्थी किसी भी शैक्षणिक संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि होते हैं। उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। एलुमिनी क्लब के माध्यम से संस्थान और पूर्व छात्रों के बीच स्थायी एवं सशक्त संबंध स्थापित होंगे।
टीपीओ प्रभारी डॉ. विवेक कुमार वैद्य ने एलुमिनी क्लब के उद्देश्य, महत्व एवं भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी। वहीं टीपीओ सहप्रभारी श्रीमती शिवांगी मित्तल ने पूर्व विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर संस्था की ओर से छात्रों को जीवन के उच्च उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक रूप से भगवद् गीता का वितरण भी किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम में संस्था के समस्त विभागों के व्याख्याता एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूर्व विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए भावविभोर क्षण बिताए, जिससे पूरा वातावरण सौहार्द, उत्साह और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।
यह एलुमिनी मीटिंग शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, देवास और उसके पूर्व विद्यार्थियों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुई।

Link : https://www.facebook.com/profile.php?id=100083251796110&ref=_ig_profile_ac

Link : https://www.instagram.com/principal.gpcdewas/