संस्था में दिनांक 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद जी के विचारों—शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास—को आत्मसात करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कर सभी ने स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।
कार्यक्रम शांत, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

