संस्था के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं औद्योगिक अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य से 25 फरवरी 2026 को IT Geeks pvt ltd dewas जो कि मल्टी नेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी है, का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में कंप्यूटर साइंस द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लगभग 20 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
भ्रमण के दौरान कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को डेटा एनालिटिक्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आईटी इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स तथा करियर अवसरों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को लाइव प्रोजेक्ट्स, कार्य प्रणाली एवं कॉर्पोरेट वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनके तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक समझ में वृद्धि हुई।
इस अवसर पर महाविद्यालय एवं कंपनी के बीच एमओयू (MoU) के संबंध में भी सकारात्मक चर्चा हुई। प्रस्तावित सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, प्लेसमेंट अवसर तथा नियमित औद्योगिक भ्रमण की सुविधा प्रदान करने पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव निरंतर प्राप्त हो सके।
महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. वैद्य एवं श्रीमती शिवांगी मित्तल के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से विभागीय प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती दीपिका मालवीय मैडम की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
विद्यार्थियों ने इस औद्योगिक भ्रमण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। महाविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे औद्योगिक भ्रमण एवं उद्योग–संस्थान सहयोग कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
For More  Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

Link : https://www.facebook.com/profile.php?id=100083251796110&ref=_ig_profile_ac

Link : https://www.instagram.com/principal.gpcdewas/