संस्था मे दिनाँक 27-12-2024 को रेड रिबन क्लब गतिविधियों के तहत एड्स, एचआईवी एवं रक्त जनित बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जिसमें वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से एड्स, एचआईवी एवं रक्त जनित बीमारियों के बारे मे जानकारी प्रदान कि गई। कार्यक्रम में व्याख्यान के माध्यम से संस्था प्राचार्य डॉ सोनल भाटी द्वारा छात्र/छात्राओं को सुरक्षित एवं स्वस्थ रहने हेतु विभिन्न जानकारी प्रदान कि गई। उक्त कार्यक्रम में संस्था के छात्र/छात्राओं के साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय टोंक खुर्रद के छात्रों ने भी भाग लिया।
For More information click on the given link:https://www.facebook.com/share/p/1AgrwD4jDm/

संस्था के रेड रिबन क्लब द्वारा दिनांक 17-12-2024 को एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान जिला जेल चौराहा, बायपास रोड, राजोदा, देवास क्षेत्र में चलाया गया। प्राचार्य डॉ सोनल भाटी के मार्गदर्शन में अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वाहनों, ढाबों, दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाए। इसके साथ ही उन्होंने ड्राइवरों और आमजन को पैम्पलेट वितरित किए जिनमें एड्स/एचआईवी से बचाव के उपाय और सुरक्षित जीवन शैली के महत्व को उजागर किया गया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स/एचआईवी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाना था। छात्रों ने समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हुए एड्स मुक्त भारत के लक्ष्य में योगदान देने का संकल्प लिया। संस्थान के रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित यह अभियान छात्रों की सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
संदेश
इस दौरान प्राचार्य डॉ सोनल भाटी ने कहा कि हमारे विद्यार्थी समाज में जागरूकता फैलाने और एड्स/एचआईवी से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
For More information click on the given link: https://www.facebook.com/share/p/17rR1q7X8k/

