विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण से परिचित कराने एवं उनके व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से संस्थान के विद्यार्थियों का दिनाँक 28-02-2026 को शैक्षणिक भ्रमण **Wind World India Pvt Ltd, देवास में आयोजित किया गया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने पवन ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया, विंड टरबाइन की कार्यप्रणाली, संचालन एवं रख-रखाव से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व, उद्योग में उपलब्ध करियर अवसरों तथा तकनीकी कौशल की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने संयंत्र का निरीक्षण कर वास्तविक कार्य प्रणाली को समझा और अपने जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
इस अवसर पर उद्योग–संस्थान सहयोग, प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।
संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. विवेक वैद्य तथा सह-प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्रीमती शिवांगी मित्तल के मार्गदर्शन में यह भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संस्थान के प्राचार्य ने ऐसे औद्योगिक भ्रमणों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंत में संस्थान की ओर से कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।
For More Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

