बसंत उत्सव एवं 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के पावन अवसर पर संस्था में विविध खेल प्रतियोगिताओं का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा टीम भावना को सुदृढ़ करना रहा।
यह आयोजन प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन प्रभारी के रूप में डॉ. प्रियंक सुनहरे एवं श्री योगेश अलावा ने समस्त व्यवस्थाओं का सुव्यवस्थित संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पचौर के प्राचार्य श्री अतुल चौहान की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन में अनुशासन, सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम बताया।
आयोजन के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ एवं उनके प्रभारी इस प्रकार रहे—
• रनिंग (100 मीटर, 400 मीटर, 100×4 रिले रेस) – श्री महेंद्र पाटीदार, श्रीमती रज्जु जाम्बेकर
• वॉलीबॉल, कैरम, चेस – श्री संतोष परमार, कु. प्रेरणा परमार
• खो-खो, स्किपिंग – श्री विनित गुप्ता, श्री गणेश मसकरे
• बैडमिंटन, टेबल टेनिस – श्री नवीन पाटीदार, श्रीमती रज्जु जाम्बेकर
• रंगोली, पेंटिंग – श्रीमती रज्जु जाम्बेकर, कु. प्रेरणा परमार
विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरणादायक एवं अत्यंत सफल रहा।
For More Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

