संस्था में दिनांक 29/01/2026 को मीटा इंडिया प्रा. लि., देवास द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सत्र 2025-2026 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चयन प्रक्रिया के उपरांत कंपनी द्वारा कुल 06 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जो संस्था के लिए गर्व का विषय है।
यह संपूर्ण आयोजन प्राचार्य डॉ. सोनल भाटी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल संचालन में TPO प्रभारी डॉ. विवेक कुमार वैद्य एवं TPO सह-प्रभारी श्रीमती शिवांगी मित्तल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही श्री संजय पाठोंद एवं श्री संतोष परमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
संस्था परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह उपलब्धि संस्था में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं उद्योग-संस्थान समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।
For More Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link

