“संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत संस्था में दिनांक 27/01/2026 को जिला परिवहन विभाग, देवास के तत्वावधान में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का त्वरित एवं संस्थागत स्तर पर समाधान प्रदान करना था।
इस शिविर में संस्था के 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन पंजीयन एवं लर्निंग टेस्ट की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराई गई। साथ ही विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं नियमबद्ध वाहन संचालन के प्रति जागरूक भी किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक श्री योगेश अलावा रहे, जिनके मार्गदर्शन में शिविर का सफल संचालन हुआ। इस अवसर पर श्री महेंद्र पाटीदार एवं श्री संतोष परमार का विशेष सहयोग रहा।
संस्था द्वारा जिला परिवहन विभाग, देवास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस जनहितकारी पहल को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया गया।
For More  Photos and Videos Visit and Join on the Bleow link