तकनीकी शिक्षा की ओर विद्यार्थियों को प्रेरित करने की सशक्त पहल
STEM Admission एवं Academic Activity के अंतर्गत संस्था द्वारा विभिन्न शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस क्रम में….
दिनांक 29 नवम्बर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंगावदा;
08 दिसम्बर 2025 को शासकीय एक्सीलेंस स्कूल, टोंकखुर्द;
09 दिसम्बर 2025 को शासकीय मॉडल स्कूल, टोंकखुर्द;
23 दिसम्बर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रातातलाई
26 एवं 30 दिसम्बर 2025 को सांदीपनि (CM Rise) स्कूल, चिड़ावत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौबाराधीरा एवं शासकीय मॉडल स्कूल, सोनकच्छ
20 जनवरी 2026 को सांदीपनि (CM Rise) स्कूल, देवास
19-फरवरी 2026 को पी.एम.श्री शासकीय हाईस्कूल इटावा, देवास
के विद्यार्थियों का भी शैक्षणिक भ्रमण संपन्न हुआ।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं तकनीकी क्षेत्र के प्रति जागरूकता विकसित करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों की आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत उपकरणों तथा विद्यार्थियों द्वारा निर्मित तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया।
साथ ही विद्यार्थियों को संस्था की प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम संरचना एवं तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि, उत्साह एवं भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।


